फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे चार बदमाश, दो सिपाही भी हुए घायल, लूट की रकम बरामद

Sat, 19 Nov 2022 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में मिनी बैंक संचालक से लूट करने वाले कार सवार चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। चारों को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से लूटी गई रकम, दो मोबाइल और कार बरामद की है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में करीब दो बजे सीओ चांदपुर सुनीता दहिया की अगुवाई में पुलिस और स्वाट टीम ब्लॉक जलीलपुर चौक पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक-एक संदिग्ध वैगनआर कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए सिमली चौराहे के पास से कार सवार बदमाशो को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में कार सवार दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। 

इनके दो साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर उन्हें भी दबोच लिया। बदमाशों की गोली से सिपाही केशव व सिपाही सुरेंद्र चौहान भी घायल हुए हैं। रात में ही एएसपी देहात राम अर्ज ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नवीन कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी मीरापुर खादर, भूपेंद्र उर्फ बीनू सैनी पुत्र खचेडू सैनी निवासी नाईपुरा, राजीव कश्यप पुत्र मूला सिंह निवासी बीरोपुर और जीशान पुत्र फुरकान निवासी दरबाड़ा बताए। बदमाश नवीन और भूपेंद्र को गोली लगी है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, पांच कारतूस, एक चाकू व लूट की घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार, लूटे गए डेढ़ लाख रुपये और फोन बरामद किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

लूट के दो दिन बाद ही हत्थे चढ़ गए बदमाश
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि 17 नवंबर को चांदपुर क्षेत्र में लक्ष्मीधर तिराहा ईट भट्टे के पास से मिनी बैंक संचालक से तमंचे के बल पर ये बदमाश लूट करके फरार हो गए थे। लूट की इस वारदात के दो दिनों के बाद ही चारों बदमाश पुलिस ने दबोच लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें