फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गांव खेड़की में पुलिस तैनात

Fri, 14 Jul 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दूसरे समुदाय के बच्चे द्वारा कांवड़ से जल निकालने का था आरोप
विज्ञापन

-सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में बढ़ाई गई पुलिस फोर्स
फोटो-
चांदपुर। चांदपुर पैजनिया मार्ग पर गांव खेड़की में बुधवार को कांवड़ से दूसरे समुदाय के बच्चे द्वारा जल ले जाने के मामले को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम चांदपुर पैजनिया मार्ग पर गांव खेड़की में दूसरे समुदाय के बच्चे पर कांवड़ से जल ले जाने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने हंगामा किया था। बताया गया कि कांवड बुलंदशहर के गांव खानपुर निवासी शिव भक्त की थी। इसके विरोध में कांवड़ियों ने करीब तीन घंटे तक चांदपुर पैजनिया मार्ग पर जाम लगाए रखा था। इस दौरान एसडीएम रितु रानी, सीओ सर्वम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के समझाने के बाद भी मामला शांत न होने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया था। कांवड़िये आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान और हिंदू संगठन के लोगों द्वारा समझाने पर कांवड़िये शांत हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि गांव में शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें