छात्र की हत्या के बाद झालू में पुलिस तैनात
झालू। झालू के रहने वाले छात्र की बिजनौर में कृष्ण कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या करने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एहतियात के तौर पर झालू में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च भी किया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य बाजार, चौराहों पर पुलिस बल तैनात करते हुए नगर में फ्लैग मार्च निकाला। शांति व्यवस्था बनाने के लिए फ्लैग मार्च करते हुए मुख्य चौराहे व मार्गों, मोहल्लों में पुलिस बल भारी संख्या में तैनात हो गया। हल्दौर थानाध्यक्ष उदयप्रताप भी कस्बे में डटे रहे।