फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें शहीद पुलिसकर्मियों को शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोरोना काल में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज समेत अन्य अधिकारियों ने कर्तव्य का पालन करते हुए और कोरोना काल में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को शोक सलामी दी। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गांव खानपुर खाद थाना चांदपुर के रहने वाले आरक्षी पुष्पेंद्र त्यागी पुत्र अवनीश त्यागी की 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। उन्हें बागपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमण हुआ था। सीओ कार्यालय नजीबाबाद में तैनात रहे नगेंद्र कुमार की भी संक्रमण के चलते 25 जनवरी को मौत हो गई थी। इन दोनों मृतक आरक्षियों के परिवार वालों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें