फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने पकड़ा 50 हजार रुपये का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे आरोपी रवि उर्फ रोहित को पकड़ लिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही पकड़कर चालान कर चुकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी साजिद ने करीब पांच साल पहले अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ उसके भाई वाजिद पर जान से मारने की नियत से फायर करने और नकदी छीनने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वाजिद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक पुलिस जांच के दौरान प्रकाश में आए तीन लोगोंं को पहले ही पकड़कर चालान कर दिया था। गांव चुखैड़ी निवासी वांछित रवि उर्फ रोहित फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने मंगलवार को वांछित रवि उर्फ रोहित को पकड़ लिया है। आरोपी पर जनपद के अनेक थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें