उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थानेदार-तहसीलदार या फिर कोई अन्य अधिकारी, इनकी मोहर तय दाम में फर्जी तरीके से लग रही थी। कागजों को फर्जी तस्दीक करने के इस खेल की पोल पुलिस ने खोल दी है। फर्जी मोहर लगाकर तस्दीक करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 47 मोहर बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।