फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गोकशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, घायल हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

- पकड़े गए आरोपियों में एक गैंगस्टर भी शामिल, मीट की दुकानों पर सप्लाई करते थे गोमांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नूरपुर। निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोकशी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। हालांकि इनका एक साथी भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है।

सोमवार को जाफराबाद कुरई के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर खेत स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि उसी स्थान पर फिर से गोकशी करने की सूचना मिलने पर नूरपुर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने घायल हुए फैजान और मोहम्मद अली निवासी नूरपुर को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पशु काटने में इस्तेमाल होने वाले चाकू, चापड़, रस्सी और दो तमंचे बरामद हुए हैं। हालांकि इनका तीसरा साथी इरशाद निवासी गोयली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे जंगल में निराश्रित घूमने वाले गोवंश को पकड़कर काट देते हैं। मांस को आस पास की मीट की दुकानों पर बेच दिया जाता है। पकड़ा गया आरोपी फैजान गैंगस्टर है और दोनों पर गोकशी के पहले भी मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


- मीट की दुकानों पर कसा जाएगा शिकंजा
पकड़े गए आरोपियों ने नूरपुर और आस पास में स्थित मीट की दुकानों के नाम बताए हैं। इन दुकानों पर आरोपी गोवंश की मीट सप्लाई करते थे। मीट की दुकानों का संचालन करने वाले लोगों के नाम भी बता दिए हैं। एसपी ने बताया कि उक्त मीट की दुकान संचालित करने वालों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें