फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पाइपलाइन फटने से पीएनजी आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
संधावली बाईपास के समीप पीएनजी पाइपलाइन की मरम्मत करते आईजीएल कंपनी के कर्मचारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संधावली बाईपास के समीप पाइपलाइन फटने से शहर में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बाधित हो गई। शहर की करीब 10 पॉश कॉलोनियों में घंटों तक गृहणियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। चूल्हे नहीं जल पाने से एक हजार से अधिक परिवार के लोग सुबह चाय नाश्ता नहीं कर सके। आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित कुछ घरों में वैकल्पिक रूप से इंडक्शन चूल्हे का प्रयोग कर समस्या का समाधान किया गया। करीब 12 बजे तक आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शहर में निजी क्षेत्र की कंपनी आईजीएल की ओर से घरों पर पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। कंपनी की ओर से शहर की करीब 135 कॉलोनियों के लगभग 35 हजार घरों तक गैस पहुंच रही है। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे शहर के कई इलाकों में अचानक पीएनजी की आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह के नाश्ते के लिए गृहणियों ने चूल्हे चलाने का प्रयास किया लेकिन बर्नर में आग नहीं लग सकी। पड़ोसियों से पता किया तो वहां भी पीएनजी की आपूर्ति बाधित मिली। चूल्हों में गैस न पहुंच पाने से रसोई का संचालन बाधित हो गया। परिवार के लोग नाश्ता भी न कर सके। कुछ महिलाओं ने पड़ोस में संपर्क कर एलपीजी प्रयोग करने वाले परिवारों की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें