धामपुर में अक्षर संस्था की ओर से संचालित एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम अभियान के तहत पीएम राहत कोष में दो लाख 20.500 रुपये भेजे गए। मुख्य अतिथि खनन मंत्री मूलचंद चौहान ने यह राशि एसडीएम धामपुर को सौपी।
एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मूलचंद चौहान ने वर्ष दो हजार से वर्ष 2016 तक अपने सभी परिवार को जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया। मंचासीन अतिथि पालिकाध्यक्ष शेरकोट कमरूल इस्लाम और हाइडिल के एक्सईएन हरीश चौधरी ने भी अभियान की पूर्ण अवधि तक सपरिवार सदस्य बनने की घोषणा की। डीडीसी कॉलेज के संस्थापक जगदीश चंद चौहान एवं एसडीएम ने अक्षर और एक-एक रुपये की शक्ति और सुपरिणाम के विस्तार पर चर्चा की। शायर एजाज धामपुरी ने अभियान की थीम सांग ( एक रुपया बचाना) प्रस्तुत किया। शायर नसीम सलमानी ने गजल पेश की। बाल संगीतकार शौर्य सिंह ने सिंथेसाइजर पर धुन और स्वर गीत प्रस्तुत किए। संस्था ने तीनों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। संस्था की ओर से नगर के विशिष्ट लोगों को अक्षर सम्मान से नवाजा गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना ने की। संचालन सत्यराज ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत अग्रवाल, विजय गुप्ता, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. एनपी सिंह, बाईपी सिंह, राकेश चौधरी, विक्रम राणा और सुधीर राजपूत आदि मौजूद रहे।