उपद्रव में संलिप्तता के आरोप में शिक्षक सस्पेंड
जांच के लिए कमेटी का गठन, सीएए के विरोध में जिले में हुए थे कई जगह उपद्रव
बिजनौर। नहटौर के एक शिक्षक को नागरिकता विरोधी बवाल में कथित संलिप्तता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार अफजाल कुरैशी एचएमआई इंटर कालेज नहटौर में शिक्षक हैं। आरोप है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नहटौर में हुए बवाल में शिक्षक के कथित संलिप्त होने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है। एचएमआई नहटौर सहायता प्राप्त विद्यालय है। विद्यालय की प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक अफजाल कुरैशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद प्रकरण डीआईओएस कार्यालय में अनुमोदन अर्थात एप्रूवल के लिए आएगा। बताया गया कि डीआईओएस का अनुमोदन मिलने के बाद आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। आरोपी शिक्षक एक अखबार का पत्रकार भी बताया गया है।