फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति को नमन कर उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया
विज्ञापन

धामपुर। शिक्षक दिवस पर स्कूल कालेजों में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा खुर्द स्थित जनता इंटर कॉलेज कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार एवं प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी करने का संकल्प ग्रहण किया। गांव भवानीपुर तरकौला में शिक्षिका बबीता रानी और ज्योति सिंह ने डा. राधाकृष्णन के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पुरुषोत्तमशरण भानु प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य लवकुश शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जो जीवन में सही मार्ग प्रशस्त कराए, सच्चे शब्दों में वही गुरु है। लाला केदार नाथ बालिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य आभावती ने कहा कि गुरु वही होता है जो सही मायनों में जीवन में देश का होनहार बनाने में जीवन को समर्पित कर दें। आरएसएम इंअर कालेज, कन्या इंटर कालेज में पूर्व राष्ट्रपति को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें