फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधकर रक्षा का संकल्प लिया
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर व साहूवाला रेंज क्षेत्र में वन क्षेत्राधिकारी व वनकर्मियों ने पूर्व में रोपित पौधों व पूजनीय वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बढ़ापुर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी कपिल कुमार ने रेंज के वनकर्मियों के साथ जंगल में पूर्व में रोपित पौधों व विरासत में पाये गए पूजनीय वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधा और वृक्षों को गोद लिया। इस दौरान गोद लिए वृक्षों की वनकर्मियों द्वारा सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बढ़ापुर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी कपिल कुमार व साहूवाला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीरेंद्र सिंह रावत ने रेंज के वनकर्मियों नैपाल सिंह, सलेख चंद, राजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, चंद्रभान सिंह व श्रीप्रकाश आदि ने वन क्षेत्र में पूर्व में रोपित पौधों, वृक्षों और पूजनीय वृक्षों को रक्षा सूत्र में बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें