भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व की रक्षा का संकल्प
नजीबाबाद। राष्ट्रीय सशक्त हिंदू महासंघ की संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति की रक्षा और हिंदुत्व के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।
भागूवाला के वालिया रिजॉर्ट्स में आयोजित संगोष्ठी में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पवन ने हिंदुत्व की भावना में ह्रास पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने हिंदुओं को हिंदुत्व से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। महासंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनुकूल शर्मा द्वारा विभिन्न स्कूलों के माध्यम से बालिकाओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिए जाने की कार्य योजना की भी जानकारी दी गई। संगोष्ठी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष संतोष पाल, रवि कुमार, अनुकूल शर्मा, मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, प्रमोद राठी, रीना देवी सहित आदि मौजूद रहे।