शहीदों की स्मृति में निकाला कैंडल मार्च
मंडावली/नांगलसोती। मंडावली में युवाओं ने और नांगलसोती में भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला।
मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान और उपनिरीक्षक हरवीर सिंह ने कैंडल मार्च का शुभारंभ किया। सचिन राठी, अनुज चौधरी, अभिषेक के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च से पूर्व युवाओं ने सैनिकों के बलिदान को नमन किया। कैंडल मार्च में आदित्य राठी, सलमान जाफरी, अजीम शारिक, आकाश अग्रवाल, संजीव राठी, अतुल राठी, मो. आमिर, प्रेमपाल, हैदर, अमन, गुलजार, धर्मेंद्र सहित अनेक युवा शामिल रहे। उधर नांगलसोती में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में पुलवामा शहीदों की स्मृति में रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में अजय कुमार, दिनेश कुमार, सत्यपाल, अवनीश कुुमार, सोनू सिंह, कृष्ण सिंह, अबरार अहमद, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
मंडावली में पुलवामा शहीदों की स्मृति में निकाले गए कैंडल मार्च का शुभारंभ करते थानाध्यक्ष।- फोटो : NAZIBABAD