फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सफाई कर्मियों के नेता के खिलाफ ईओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट, दो को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। पिछले दो दिनों से नगर पालिका बिजनौर में कुछ सफाई कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही यह हड़ताल पर चले गए थे। मामले में उक्त सफाई कर्मियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप समेत 5 को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ अधिशासी अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

अधिशासी अधिकारी विकास कुमार की ओर से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत 5 को नामजद करते हुए अन्य कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने और शहर की सफाई व्यवस्था को ध्वस्त करने समेत उनके आवास पर घुसकर हंगामा करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, इसी मामले को लेकर पालिका की ओर से सफाई कर्मी अनिता और भंवर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, कि शुक्रवार को सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार के नेतृत्व में कुछ सफाई कर्मचारी एवं बाहरी लोगों ने पालिका के कार्यालय में घुसकर हंगामा किया था और अधिशासी अधिकारी से अभद्रता भी की थी। यह मामला शनिवार को भी चला और कई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। साथ ही प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें