फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नए कार्यालय भवन निर्माण के साथ प्लेटफार्म एक को ऊंचा करने का अभियान शुरू किया गया है। प्लेटफार्म को ऊंचा करने के लिए पुराना टीन शेड उतारा जा रहा है।
विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के प्रथम चरण का कार्य मार्च के अंत तक पूरा होगा। निर्माण इकाई भूतल पर कार्यालय भवन निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा कर रही है। पुराने भवन को नए भवन में मार्च से पहले स्थानांतरित करने की योजना है। निर्माण इकाई ने प्लेटफार्म-एक पर कई शताब्दी पूर्व डाला गया टीनशेड उतारने और प्लेटफार्म को ऊंचा करने का कार्य शुरू किया है। निर्माण इकाई के ठेकेदार ओमप्रकाश ने बताया इस माह के अंत तक प्लेटफॉर्म एक पर पुराने भवन के सामने प्लेटफार्म को ऊंचा करने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें