पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपे पौधे
नजीबाबाद। राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता मंच और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षेत्र के कई स्थानों पर पौधे रोपित किए।
संगठन के प्रांत प्रचार प्रमुख हिमांशु गोयल, प्रांत प्रचारक राम अवतार, स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह प्रचार प्रमुख पुनीत गोयल के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है। उन्होंने विश्व व्यापी इस समस्या से लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया। बुधवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप में पूर्वी गंग नहर मार्ग, साहू जैन डिग्री कॉलेज, आकाशवाणी नजीबाबाद परिसर में पीपल, बरगद, जामुन, आंवला, अमरुद, अर्जुन आदि के बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए। इस अवसर पर साहनपुर रेंज के डिप्टी रेंजर विशेष कुमार, साहू जैन डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. दिव्या, एडीई दिनेश चंद्रा, एडीपी अमर सिंह, नवीन जोशी, बलराम सिंह, अरहान अहमद, राजीव टंडन, शैली शर्मा, सुशील राजपूत, रविंद्र काकरान, डॉ. भूपेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, विचित्र रस्तौगी आदि मौजूद रहे।