धामपुर में महिला कॉलेज के निकट एक कैफे के बाहर हंगामा करने विहिप , बजरंग दल के कार्यकर्ता। जांच कर
- फोटो : DHAMPUR
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कैफे के बाहर हंगामा
धामपुर। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के एक कैफे के बाहर हंगामा किया। आरोप कि कैफे संचालक युवक-युवतियों से प्रति घंटा मोटी रकम लेकर उनसे अपने यहां अनैतिक कार्य करा रहे हैं। बुधवार को उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो वह एकत्र होकर कैफे पर पहुंचे। तीन युवक-युवतियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन संचालन ने उन्हें चोरी के दरवाजे से निकाल कर भगा दिया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद कार्यकर्ता पुलिस कोतवाली पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विहिप नगराध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला प्रमुख जितेंद्र कुमार जीतू, उज्ज्वल कुमार, गजेंद्र सिंह, शुभम कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से सूचनाएं मिल रही हैं कि नगर के अधिकांश रेस्टोरेंट में युवक-युवतियों से प्रति घंटा के हिसाब से उगाही कर संचालक अनैतिक कार्य करा रहे हैं। पुलिस को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को उन्हें सही सूचना मिली थी कि कालागढ़ मार्ग स्थित महिला कॉलेज के निकट कुछ युवक और युवतियां कैफे में हैं। जब वह पहुंचे तो संचालक ने उन्हें वहां से भगा दिया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि क्षेत्र के गांव तीबड़ी के आकाश चौहान ने सरदार इंदरप्रीत सिंह के यहां पर दस हजार रुपये प्रति महीना पर भवन ले रखा है। वह अंडर ग्राडंड कैफे का संचालन करता है। भवन स्वामी ने बताया कि उनका आकाश चौहान से तीन साल का अनुबंध है, अभी डेढ़ साल ही उसे हुआ है। अनुबंध तोड़ कर भवन खाली कराएगा।