रात में बनी सड़क दिन में टूटने लगी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्री कांत शर्मा के शनिवार को बिजनौर के दौरे को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। रात में मुख्य डाकघर से रम्मू के चौराहे तक सड़कों के गड्ढे भर दिए गए।
मंत्री श्री कांत शर्मा शनिवार को बिजनौर आ रहे हैं। प्रशासन ने मुख्य डाकघर से लेकर रम्मू के चौराहे तक सड़क के गड्ढे भरवाने की खानापूर्ति कर दी है। संघ प्रचारक प्रमुख मयंक मयूर के मुताबिक केवल खानापूरी हुई है।
11 बजे से विकास भवन में बैठक लेंगे मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री ऊर्जा श्रीकांत शर्मा 13 मई को सुबह पौने आठ बजे दिल्ली से बिजनौर के लिए चलेंगे। वह गाजियाबाद, हापुड, मेरठ व मुजफ्फनगर होते हुए पौने 11 बजे बिजनौर में पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पहुंचेंगे। 11 से 12 बजे तक वे विकास भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। 12:05 पर वे नगर पालिका के वार्ड नंबर एक का निरीक्षण करेंगे। वह साढ़े 12 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद 1:05 पर वापस पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पहुंचेंगे। वह ढाई बजे दिल्ली रवाना होंगे।