फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ विसर्जन अमावस्या श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
जलीलपुर- हस्तिनापुर गंगा पुल के पास पितृ अमावस्या पर स्नान करते श्रृद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पितृ विसर्जन अमावस्या श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बिजनौर/ जलीलपुर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा के सभी घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की खराब मौसम में भी सुबह से ही भीड़ लगने लगी थी। दोपहर होने तक गंगा स्नान करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

गंगा बैराज घाट, विदुरकुटी दारानगर गंज, जलीलपुर घाट, नांगलसोती, रावली घाट पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया और पूजा-अर्चना की। गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। भीड़ से जाम नहीं लगने के लिए प्रशासन व पुलिस ने भारी वाहनों को जगह जगह रोके रखा। उधर हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा किनारे पक्का स्नान घाट व महिलाओं के लिए कपड़े बदले का स्थान न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालु चरण सिंह, कल्याण सिंह, करतार सिंह, सुनील कुमार, राजवीर सिंह, रामकिशन सिंह आदि ने गंगा पुल के निकट श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

बिजनौर में गंगा बैराज पर पितृ अमावस्या पर स्नान करते श्रृद्धालु।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गंगा बैराज पर पितृ अमावस्या पर स्नान करते श्रृद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें