फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा पर पिलर तैयारी अंतिम रूप में, जल्द स्लैब डालने की तैयारी

Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दिल्ली, एनसीआर के महानगर अब दूर नहीं होंगे। क्योंकि इसी साल जिले को दिल्ली एनसीआर से जोड़ने वाला फोरलेन तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण का कार्य व गंगा पर पुल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। गंगा में तैयार हो रहे पिलर अंतिम रूप में है। पिलर तैयार होने पर उनपर स्लैब डालने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के फोरलेन प्रोजेक्ट में बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर पुल व बिजनौर शहर की ओर सड़क निर्माण चल रहा है। गंगा पर पुल निर्माण के लिए तेजी से पिलर निर्माण को कई कुएं बनाए जा रहे हैं। उनका आधार तैयार कर पिलरों का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह पुल जिले का सबसे लंबा ब्रिज होगा। जोकि 124 पिलर पर टिकेगा। इस नए पुल की लंबाई 2750 मीटर रहेगी। इसके निर्माण पर 350 करोड़ रुपये लागत आएगी। फोरलेन बनने के बाद दिल्ली, मेरठ जाने में आधा समय लगेगा। अच्छी व चौड़ी सड़क होने से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लोगों को जाम से निजात मिलेगी।


फोरलेन का गंगा पर पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल के गंगा में कुएं बनाए जा चुके हैं। कुओं के काफी पिलर बनने को तैयार है। जल्द ही पिलर निर्माण कर स्लैब डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष शर्मा, एसडीओ, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें