अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग गांव मनोहरवाली के समीप पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं पिकअप में मौजूद 200 बत्तखों की भी मौत हो गई।
उत्तराखंड गदरपुर मसीद निवासी बत्तखों से भरी गाड़ी लेकर करनाल से गदरपुर आ रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मनोहरवाली के समीप पहुंचा तो झपकी आने के कारण उसकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंच गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी में मौजूद करीब 200 बत्तखों की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में पिकअप गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।