फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यार्थियों ने जानी दवाइयों के बनने की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने काशीपुर उत्तराखंड की एक दवाई फैक्टरी में शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें टैबलेट, कैप्सूल, सिरप आदि को बनाने की प्रक्रिया को जाना।
विज्ञापन

दवा कंपनी के एचआर प्रबंधक जितेंद्र मंडोला, नरेंद्र पांचाल, उत्पादन प्रमुख हरवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी छात्रों को टैबलेट, कैप्सूल, सिरप आदि को आधुनिक मशीनों से बनाने की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जाना कि किस तरह से टैबलेट की पैकिंग, कैप्सूल की फिलिंग व सिरप की फिलिंग की जाती है। इन्हें कितने तापमान पर सुरक्षित रखा जाए, इन सब के बारे में सीखा। साथ ही इन सभी के इस्तेमाल होने के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं दवाइयों के सुरक्षित भंडार एवं इस्तेमाल के बारे में भी बारीकी से सीखा। संस्थान के प्रबन्धक निदेशक सन्नी देशवाल व निदेशक डॉ हितेश कुमार ने बताया की संस्थान इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण भविष्य में आयोजित करता रहेगा। भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ फार्मेसी विभाग के अध्यापक आशीष कुमार एवं अध्यापिका रिया भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें