चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
नजीबाबाद। नगरपंचायत साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला सहित सभी चिकित्सकों को पीपी सेफ्टी किट और पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक अखलाक अहमद, डॉ. दिलशाद अंसारी, डॉ. अरशद को भी पूर्व चेयरमैन की ओर से पीपी सुरक्षा किट प्रदान की गईं।