फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध कार्यों में लगे कर्मियों की जाएगी पहचान

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीआईजी शलभ माथुर ने बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- अपराध नियंत्रण को लेकर भी किया गया मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोई भी पुलिसकर्मी एक जगह पर तीन साल से अधिक नहीं रहना चाहिए। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करते हुए उनके स्थानांतरण के निर्देश डीआईजी ने दिए। अवैध कार्यों में लगे कर्मियों की भी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया।
मंगलवार को डीआईजी शलभ माथुर ने मंडल के सभी एएसपी और एसपी की बैठक ली। डीआईजी कार्यालय की ओर से इस बैठक के संबंध में जारी प्रेस नोट में बताया कि तीन वर्षों में दर्ज हुए अपराधों की समीक्षा में सामने आया कि जनवरी 2023 में अपराधों का ग्राफ काफी बढ़ा है। हत्या, डकैती, लूट एवं नकबजनी के जिन मामलों का खुलासा नहीं हुआ है, उनके के लिए कार्ययोजना बनाकर खुलासा करने के निर्देश दिए गए। छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस और सीएम हेल्प लाइन से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने निर्देश दिए कि अवैध कार्यों में लगे कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ जांच कराते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें