करंट लगने से युवक की मौत
नांगलसोती। खेतों पर नलकूप चलाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव चंदोक निवासी धर्मवीर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र सचिन एसबीआई बैंक चंदक में संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे सचिन अपने नलकूप पर गया था। नलकूप पर युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों की सूचना पर नांगलसोती पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन युवक के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।