नजीबाबाद। स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन की बैठक में कोरोना महामारी से प्रभावित शिक्षा सत्र पर चर्चा हुई। ऐसोसिएशन ने कार्यालय के कामकाज के लिए दो से तीन कर्मचारियों के साथ स्कूल कार्यालय खोलने की प्रशासन से अनुमति देने की मांग की है।
स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर ऐसोसिएशन नजीबाबाद की बैठक वीडियो कालिंग के माध्यम से आयोजित की गई। संरक्षक डा. एसके जौहर के निर्देशन में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मित्तल, सचिव सुनील चंदौला ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण से स्कूलों का वर्ष 2019-20 शिक्षा सत्र प्रभावित है। ऐसोसिएशन का तर्क है कि शासन के निर्देश पर विषम परिस्थितियों के बावजूद स्कूलों ने ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियां शुरू कर दी है, लेकिन कार्यालय कामकाज ठप है। मैनेजमेंट ऐसोसिएशन ने डीएम से दो या तीन स्टाफ के साथ स्कूलों का कार्यालय खोलने की अनुमति देने की मांग की है। बैठक में विनय कौशिक, रमाकांत वालिया, अशोक राजपूत, रवींद्र चौधरी, नीरज जैन, अमित खट्टर, फरजाना परवीन, शकील रजा, आयशा रजा सहित कई लोग शामिल रहे।