बिजनौर। जिले के कोचिंग सेंटर मालिकों ने डीएम मांग पत्र सौंपकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोचिंग सेंटरों का पुन: संचालन कराने की अनुमति देने की मांग की। साथ ही सेंटरों का किराया व बिजली बिल माफ कराने की गुहार लगाई है।
मंगलवार को जिले के कोचिंग सेंटर के प्रबंधक व शिक्षक जिलाधिकारी रमाकांत पांडे से मिले। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के चलते कोचिंग सेंटर बंद पड़े हैं। कोचिंग सेंटर संचालक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कोचिंग सेंटर का बिजली बिल, किराए माफ करने की गुहार लगाई है। साथ ही कोचिंग सेंटर संचालन की अनुमति प्रदान की बात कही। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अनुज त्यागी, नवनीत शर्मा आदि रहे।