फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के विरोध में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रर्दशन करते एनआरएमयू कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सरकारी नीतियों के विरोध में रेलकर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। सरकारी नीतियों के खिलाफ रेलवे की एनआरएमयू और रेलवे मजदूर यूनियन ने स्टेशन पर अलग-अलग प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर रेल का निजीकरण करने का षड्यंत्र लगाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
राष्ट्रीय आह्वान पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव विक्रांत, फखरुद्दीन, संतोष अरोड़ा, जयप्रकाश मीणा, तुषार भटनागर, कुलदीप, राकेश, जगदेव सिंह, राजेश के नेतृत्व में मंगलवार को रेलकर्मियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। उन्होंने बोनस के प्रति सरकार की उदासीनता पर रोष जताते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाली, बोनस देने, रेल का निजीकरण रोकने सहित अनेक मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर रेलवे मजदूर यूनियन के प्रवेश बरनवाल, सीपी सिंह के नेतृत्व में भी रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें