फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन के लिए: जनता कर देगी कांग्रेस का बहिष्कार : धामी

Fri, 26 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले में पहुंचे उत्तराखंड सीएम
विज्ञापन

- उत्तराखंड में धार्मिक अतिक्रमण पर होती रहेगी कार्रवाई
- उत्तराखंड में जमीन खरीदने से पहले बाहरी लोगों की पृष्ठभूमि की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी कार्य का बहिष्कार करना कांग्रेस की परिपाटी बन गई है। संसद भवन का उद्घाटन देश के मान-सम्मान से जुड़ा है। देश की जनता कांग्रेस और कांग्रेसियों का बहिष्कार कर देगी। उन्होंने उत्तराखंड में हटाए जा रहे धार्मिक अतिक्रमण पर कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी।
बृहस्पतिवार को एमएलसी अशोक कटारिया के गांव हीमपुर पृथ्या में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का विभिन्न देशों में जो सम्मान हुआ वह भारत के प्रत्येक नागरिक का सम्मान है। कांग्रेस ने हर बात पर विरोध करने की परिपाटी बना ली है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक या अन्य अतिक्रमण हटाने के पहले ही चेतावनी दी गई थी। कुछ लोगों ने हटा लिया लेकिन जिन्होंने नहीं हटाया उस पर कार्रवाई की गई और आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड धर्म-संस्कृति, अध्यात्म का केंद्र और देवभूमि है। पिछले सालों में हुए बदलाव चिंता का विषय है। इसमें बहुत प्रकार के आपराधिक लोग बड़ी वारदातें कर देते हैं। इसलिए निर्णय लिया गया है कि जो भी उत्तराखंड में जमीन खरीदेगा उसकी पृष्ठभूमि की जांच होगी। उत्तराखंड गठन के बाद वहां बसे अन्य प्रदेशों के लोगों के निवास प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उसे देखा जा रहा है और समय-समय पर संशोधन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें