फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग जोखिम उठाकर पार करते हैं मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग

विज्ञापन
नजीबाबाद में जोखिम उठाकर मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पार करते नागरिक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लोग जोखिम उठाकर पार करते हैं मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन

नजीबाबाद। व्यवस्था न होने के करण सैकड़ों लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे हैं।
नगर की आबादी के बीच स्थित मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पार करना क्षेत्रवासियों की मजबूरी बन चुका है। माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग के एक ओर नगर क्षेत्र और दूसरी ओर आदर्श नगर सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्र जुड़े हैं। आसपास सुरक्षित रूप से रेलवे क्रॉसिंग पार करने की व्यवस्था नहीं है। करीब ढाई दशक से लोग माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग करते आ रहे हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे के महाप्रबंधक तक फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग उठा चुके हैं। कार्यवाही चलती है और कुछ दिन बाद फाइलों में कैद हो जाती है। रेलवे और राज्य सरकार एक दूसरे की फुट ओवर ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी होने के दावे के साथ चुप्पी साध जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग ही नहीं नगर के डबल फाटक रेलवे क्रॉसिंग, सेंट मैरी रेलवे क्रॉसिंग, पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग और स्टेशन प्लेटफार्म क्षेत्र से जोखिम उठाकर स्कूली बच्चों और महिलाओं सहित नागरिक रोजाना रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें