फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरपुर में कब्र खोदने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकरपुर में कब्र खोदने पर भड़के लोग
विज्ञापन

बिजनौर। मुकरपुर खेमा ग्राम पंचायत में तालाब की खोदाई के दौरान जेसीबी से कई कब्र खोदने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए जेसीबी के सामने लेटकर खोदाई का काम बंद करा दिया। एसडीएम ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव मुकरपुर खेमा ग्राम पंचायत मेें रामपुर बकली के पास तालाब की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। अफसरों के मुताबिक तालाब की जमीन में लोगों ने कब्र खोद रखी है। शनिवार को तालाब को चौड़ा करने के लिए जेसीबी से उसकी खोदाई शुरू कराई गई। इस दौरान कई कब्र भी खोद दी गईं। इस पर भड़के लोगों ने तालाब की खोदाई का विरोध शुरू कर दिया और जेसीबी के सामने लेटकर कार्य बंद करा दिया। लोगों का कहना है था कि यह तालाब की नहीं कब्रिस्तान की भूमि है। आरोप है कि तालाब के पास काटी जा रही कॉलोनी का पानी तालाब में डालने के लिए उसकी खोदाई कराई जा रही है। हंगामे की सूचना पर एसडीएम ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और खोदाई करने वाली टीम से कहा कि जहां कब्र है, वहां तालाब की खोदाई नहीं की जाए। एसडीएम के मुताबिक जहां खोदाई हो रही थी, वह तालाब का नंबर है। तालाब को चौड़ा करने के लिए खोदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें