नजीबाबाद के नवावपुरा में जाम मे फसी छात्राएं।
- फोटो : NAZIBABAD
जाम से नवाबपुरा स्ट्रीट के लोग परेशान
नजीबाबाद। नवाबपुरा-महलसराय क्षेत्र में उप निबंधक कार्यालय और थाना स्थित है। उप निबंधक कार्यालय पर जमीनों और मकानों के बैनामा कराने वालों की भीड़ सुबह नौ बजे शुरू हो जाती है। शाम छह बजे तक उप निबंधक कार्यालय के पास दर्जनों चौपहिया और दुपाहिया वाहन खड़े रहते हैं। थाना परिसर के आवासीय भवनों, उप निबंधक कार्यालय से जुड़ी नवाबपुरा स्ट्रीट पर दर्जनों वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित रहता है। नवाबपुरा स्ट्रीट पर महलसराय क्षेत्र में नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज का प्राइमरी विभाग स्थित है। अवकाश के समय छात्राओं को वाहनों और जाम से परेशानी होती है। क्षेत्रीय नागरिकों शादाब जफर शादाब, संजू शर्मा, सागर कश्यप, रियाज अहमद, बॉबी, आदिल, विनय वर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।