साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
धामपुर/अफजलगढ़। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण स्पोर्ट्स बोर्ड देहरादून की ओर से भूतपुरी तिराहे पर साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक किया गया। साइकिल रैली के कोआर्डिनेटर ने बताया कि अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें व सड़कों पर कूड़ा न फैलाएं। प्लास्टिक से बनी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, वातावरण को प्रदूषित करती है। साइकिल रैली पांच राज्यों दिल्ली, देहरादून, पंतनगर, आगरा, जयपुर जैसे 20 शहरों से होती हुई दिल्ली में पहुंचकर संपन्न होगी। साइकिल टीम में लखनऊ कोयंबटूर, मुंबई, चेन्नई आदि शहरों से 12 साइकिल पार्टिसिपेंट मौजूद है। 23 नवंबर से रैली दिल्ली से शुरू हुई थी। जो 12 दिसंबर को अलग अलग शहरों एयरपोर्टों से होती हुए दिल्ली में संपन्न होगी। किसी भी आपातकाल स्थिति से बचने के लिए टीम के साथ एंबुलेंस सहायता भी मौजूद रहीं। टीम का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के बारे में जागरूक करना व प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना है। साइकिल रैली की टीम में कोआर्डिनेटर मुकेश कुमार, डीडी पांडेय व साइकिल पार्टिसिपेंट में परिमेश, सुनील धाकड़, धर्मेंद्र यादव, खगेंद्रनाथ, विक्रम सिंह, अनीश, राजेश यादव, सुनील भदौरिया, पारितोष, खान सरताज अहमद, निलेशकांत झा, विद्युतदास आदि मौजूद रहे।