नगीना के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बाहर तेज धूप में लाइन में खड़े होकर थक जाने के बाद लाइन में चप्पल र?
- फोटो : BIJNOR
सुबह सात बजे ही लाइन में लगे लोग
बिजनौर, नगीना। सरकार द्वारा जनधन खाते में 500 रुपये एवं मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये भेजने के बाद से बैंकों के बाहर महिला व पुरुष खाताधारकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। नगर के बैंक ऑफ इंडिया के बाहर तो मंगलवार सुबह 7 बजे से लोगों की लंबी लाइन लग गई। धूप हो जाने के बाद लोग अपनी चप्पल लाइन में रखकर एक तरफ छाया में बैठ गए। यही हाल भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी देखने को मिला। सोशल डिस्टेंस के लिए कई बार पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।