चांदपुर का चिकित्सक दिल्ली में मरीजों का कर रहा उपचार
बिजनौर, चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ला सरायरफी निवासी विजयवीर सिंह का पुत्र डा. दीपक कुमार दिल्ली के गुरू तेग बहादुर अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में अपना योगदान दे रहा है। डा.दीपक के पिता विजयवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे डा.दीपक ने मेरठ यूनिवर्सिटी के सरस्वती मेडिकल कॉलेज हापुड़ से डाक्टर की डिग्री हासिल की है। एक साल से गुरू तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली में सेवारत हैं।