फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बत्ती गुल होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, बिजलीघर पर लगाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजलीघर की खराब मशीनों को बदल कर नई मशीनें लगाने की मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गांव सरकड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार सवेरे गांव के बिजलीघर में ताला डालकर विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। कहा कि लोग गांव में बिजली नहीं आने से परेशान हैं। जब तक समाधान नहीं हाेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
घनश्याम सिंह पांडे, महावीर सिंह, जितेंद्र कुमार, योगेश कुमार, मोहर सिंह, दिलीप सिंह, हरीराज सिंह, महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीण बिजली आपूर्ति को लेकर परेशान हैं। निगम अधिकारियों पर ग्रामीणों के कहने का कोई असर नहीं हो रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने एकत्र होकर गांव के बिजलीघर पर ताला डाल दिया। जैसे ही ग्रामीण एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे, वैसे विद्युत कर्मी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






ग्रामीणों की समस्या का समाधान की जाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों को गांव में भेजा गया है। स्योहारा, धामपुर, सहसपुर और अफजलगढ़ में बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई है, जिसे ठीक कराकर सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है। - उदय प्रताप, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें