फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद- हाइवे पर गड्ढों से राहगीरों को आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
जलालाबाद में क्षतिग्रस्त हाईवे से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
- जलालाबाद से कोटद्वार तक मेरठ-पौड़ी हाइवे को दुरुस्त कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। मेरठ-पौड़ी हाइवे पर जलालाबाद क्षेत्र में गहरे गड्ढे होने से राहगीर परेशान है। हाइवे पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग के गड्ढों में गिरकर आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
जलालाबाद फ्लाईओवर से नजीबाबाद तक लंबे समय से मेरठ-पौड़ी हाइवे बदहाल है। जलालाबाद निवासी आफताब आलम, एहतेशाम, निजामी,नफीस अहमद, शहाबुद्दीन राइन, पूर्व चेयरमैन याकूब राइन, अख्तर राइन,लियाकत, इकराम, अबुल वफा एड., ग्राम प्रधान जाकिर, अमीर हसन, मो. अहसान का कहना है कि जलालाबाद फ्लाईओवर की एप्रोच से ही नजीबाबाद दिशा में हाइवे पर गड्ढों को सिलसिला शुरु हो जाता है। इन गड्ढों में कई बार ई-रिक्शा सवारियों समेत पलट चुकी हैं। बदहाल मार्ग पर कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। क्षेत्रवासियों ने एनएचएआई से जलालाबाद से कोटद्वार तक मेरठ-पौड़ी हाइवे को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्रवासियों ने हाइवे से जुड़े आजाद चौक से कासमिया इंटर कॉलेज के बदहाल मार्ग का मुद्दा भी उठाया। क्षेत्रवासियों ने लोनिवि समेत समाधान दिवस में मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें