फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा गांव में सुरक्षा बढ़ाई

Wed, 19 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
पेद्दा में मकान बिकाऊ वाली घटना पर निर्देश देते एसपी सिटी एमएम बेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा गांव में चार घरों पर लिखे मकान बिकाऊ है को पुलिस ने पुतवा दिया। गांव में 24 घंटे के लिए पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी एम एम बेग ने गांव जाकर गांव के हालात का जायजा लिया। सब कुछ सामान्य मिला। 
विज्ञापन


 सोमवार को गांव पेद्दा में जेल में बंद आरोपी संसार सिंह, टीकम सिंह ,बिल्लू व राहुल व राजीव दोनों भाई के मकान पर परिवार की महिलाओं ने अपने को असुरक्षित बताकर मकान बिकाऊ है लिखवा दिया। महिलाओं का कहना था कि उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। रात में ही पुलिस ने लिखे हुआ  पुतवा दिया। पुलिस के आला अफसर  इस मामले में शरारती तत्वों की करतूत मान रहे हैं। वे मान रहे है कि ऐसा करके कुछ लोग दबाव बनाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को एसपी सिटी एमएम बेग, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव , शहर कोतवाल  ऋषिराम कठेरिया पुलिस बल के साथ गांव पेद्दा पहुंचे तथा गांव के हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवारों से असुरक्षा पर बात की। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। दावा किया गया कि गांव असुरक्षा के कोई हालात नहीं हैं। डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें