फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति, सद्भाव का संदेश

Sat, 26 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद  में  शांति, सद्भाव और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण का संदेश लेकर बरेली से कलियर शरीफ के लिए निकला साबरी झंडा जत्था नजीबाबाद पहुंचा।
विज्ञापन


नजीबाबाद में साबरी बंधुओं की ओर से मोहल्ला मुगलूूशाह में जत्थे का भव्य स्वागत किया गया। दरगाह हजरत नासिर मियां साबरी बरेली से 19 नवंबर को रवाना हुआ साबरी जत्था रामपुर, मुरादाबाद सहित कई स्थानों पर रुकता हुआ शनिवार को नजीबाबाद पहुंचा। साबरी झंडा काफिले का नेतृत्व वसीम साबरी ने किया। सलीम साबरी, भूरे साबरी, रिजवान, सईद, हसन साबरी के नेतृत्व में लगभग 130 सदस्यों के साबरी जत्थे का स्वागत मोहल्ला मुगलूशाह में मो. सिद्दीक साबरी ठेकेदार, हाजी वसीम, हाजी लईक, जाकिर, समी साबरी, नफीस अहमद, अतीक, हबीब मियां सहित अनेक साबरी बंधुओं ने किया। लगभग दो घंटा रुकने के बाद साबरी जत्था कलियर शरीफ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें