फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और शांति की दुआ

Fri, 18 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। तब्लीगी जमात मरकज देहली के रहनुमा मौलाना शरीफु ल हसन बाराबंकी की दुआ के साथ नहटौर में आयोजित तीन दिवसीय इज्तमा संपन्न हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कौम और मिल्लत की खुशहाली, आपसी भाईचारे की दुआ कराई गई। दुआ में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने शिरकत की।

बृहस्पतिवार की रात इज्तमा को संबोधित करते हुए मौलाना शरीफुल हसन ने कहा कि आपसी भाईचारा और प्रेम भारत की मिसाल हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सारी दुनिया आपके हक का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। शर्त यह हैं कि आप सच्चे अर्थों में अल्लाह के बंदे बन जाओ।

हमारी समस्याओं की वजह यह हैं कि हमने ईमान और अल्लाह की दावत को छोड़कर मखलूक की इबादत कबूल की हैं। जिसका आज यह नतीजा हैं कि ना छोटे मुल्क को सुकून हैं ना बड़े मुल्क को। न गरीब को चैन हैं और न ही अमीर को। ना पढ़े लिखें को शांति हैं ना ही जाहिल को। बताया कि नमाज पढ़ना फर्ज हैं।
विज्ञापन


नमाज के बिना कोई इस्लाम नहीं। कोई मुसलमान नहीं है। सुन्नतें ए रसूल की नाफरमानी करने वाले लोग जेहन्नुम में जाएंगे। उन्होंने हरामकारी से बचने की अपील की।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह को मौलाना शरीफुल हसन ने कौम और मिल्लत की खुशहाली, भाईचारे की दुआ कराई। इसके बाद इज्तमा का संपन्न हो गया। दुआ में शामिल होने के लिए कई जनपदों के लोग इज्तमा में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें