फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों तक कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दें विशेष ध्यान: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनों तक कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दें विशेष ध्यान
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमित के इलाज में दिन-रात जुटे चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को भी खास सावधानी बरतने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिससे संक्रमित व्यक्ति से कर्मचारियों के अपनों तक न पहुंचने पाए।
सीएमओ विजय कुमार यादव का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में कम से कम चीजें लेकर आएं। पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, चेन आदि में से जो बहुत ही जरूरी हो, उसे ही अस्पताल लेकर आएं। वार्ड में भर्ती मरीजों को किसी भी चीज को छूने से मना करें। फेस मास्क का सही तरह से प्रयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें। सिर को भी सर्जन कैप से ढककर रखें। डबल ग्लब्स पहनें। वार्ड में चाय-नाश्ता न करें। अस्पताल के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का भी कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण ने कहा कि घर पहुंचने पर बाहर वाले कमरे में ड्रेस उतारें और तुरंत ही गर्म पानी एवं डिटर्जेंट में भिगो दें। गर्म खाना और गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। बर्तनों को गर्म पानी से धोएं। मोबाइल चार्जर, रिमोट, स्विच को नियमित रूप से सैनिटाइज करना चाहिए। घर पर परिवार के सदस्यों से उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें