फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नवसंवत्सर पर निकाले पथ संचलन, पुष्प वर्षा से लोगों ने किया स्वागत

Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में पथ संचलन करते स्वयंसेवक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर- किरतपुर- हल्दौर। नव वर्ष के शुभ अवसर पर लवकुश व विवेकानंद बस्ती का पथ संचालन निकला है। गीता इंटर कॉलेज से आरंभ होकर दिलेराम स्कूल मार्ग से होते हुए वापस गीता इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। पथ संचलन पर मोहल्लेवासियों ने पुष्प वर्षा की।
किरतपुर के ग्राम बहादरपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भोजपुर मंडल ने पथ संचलन निकाला। मुख्य वक्ता नगर कार्यवाह डाॅ. हेमेंद्र सिंह राजपूत ने आज के दिन के महत्व के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संघ प्रार्थना के उपरांत पथ संचलन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ, शिव मंदिर में आकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भोजपुर, बेहडी, औरंगपुर फत्ता, असगरपुर के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में किरतपुर खंड के संचालक टीकम सिंह सहखंड कार्यवाह विपुल, प्रधानाचार्य यतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में त्रिवेणी पथ संचलन बड़ी धूमधाम और अनुशासित तरीके से निकाला। पथ संचलन नगर के विभिन्न मोहल्लों व गलियों से होते हुए धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर समापन हुआ। इस मौके पर जिला व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, अंकुर चंद्रा, जितेंद्र मारवाड़ी, शिवम वर्मा, प्रमोद चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें