फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवाएं 12 अक्तूबर से होंगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवाएं 12 अक्तूबर से होंगी बहाल
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 12 अक्तूबर से पासपोर्ट बनाने की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। पासपोर्ट आवेदक वेबसाइट के माध्यम से समय लेकर पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। आवेदक के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन लगने के कारण पासपोर्ट सेवाओं का संचालन रोक दिया गया था। जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 12 अक्तूूबर से पासपोर्ट सेवाओं का पुन: संचालन शुरू किया जाएगा। बरेली के पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम के अनुसार पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदकों को 11 अक्तूबर की शाम चार बजे से वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। साथ ही सभी आवेदकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व मास्क लगाकर, साथ में सैनिटाइजर लेकर आना होगा और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप निश्चित रूप से डाउनलोड होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र बिजनौर में तत्काल श्रेणी, पीसीसी, ऑनलाइन होल्ड आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें