फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड : पीएसी को मिले 185 आरक्षी

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में पॉसिंग आउट परेड की सलामी लेते डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड : पीएसी को मिले 185 आरक्षी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशिक्षण पूरा होने पर पुलिस लाइन में मंगलवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम और एसपी ने परेड की सलामी ली। दोनों ही अफसरों ने पीएसी में चयनित हुए 185 रिक्रूट आरक्षियों का मार्गदर्शन किया।
पीएसी में चयनित हुए 185 रिक्रूटों का छह महीने का प्रशिक्षण पूरा होने पर मंगलवार सुबह पासिंग आउट परेड हुई। परेड की सलामी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ली। उन्होंने आरक्षियों को शपथ ग्रहण कराई। एसपी दिनेश सिंह समेत अधिकारियों ने डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसपी ने पासिंग आउट परेड के दौरान रिक्रूट को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पासिंग आउट परेड में सर्वांग सर्वोत्तम, टोली कमांडर और ट्रेनरों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों की मेरठ, नोएडा और मुरादाबाद की पीएसी वाहिनी में भेज दिया गया है। दो आरक्षी कुछ समय से अनुपस्थित होने के चलते परेड में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, आरआई शिव बालक वर्मा, आरटीएसी प्रभारी अनिल कुमार त्यागी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित सांगवाल को मिला सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार
शामली के थाना थानाभवन के गांव अहाता गौसगढ़ निवासी अंकित सांगवाल को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। परेड के प्रथम कमांडर सम्राट, द्वितीय कमांडर अंकित शर्मा और तृतीय कमांडर शिवम चौधरी रहे। वहीं प्रशिक्षण के लिए बेस्ट अध्यापक रवि कुमार, बेस्ट आईटीआई ललित कुमार शर्मा, बेस्ट पीटीआई यशपाल सिंह और आरटीसी मेजर ललित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें