हॉटस्पॉट के लिए फल, सब्जी विक्रेताओं को पास जारी
चांदपुर। नगर में बने तीन हॉट स्पॉट मोहल्ले में सब्जी फल की जरूरत को पूरा कराने के लिए मंडी समिति ने 24 लोगों को पास जारी किए हैं।
चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव के चलते प्रशासन ने मोहल्ला काजीजादगान, शाहचंदन , कायस्थान को हॉटस्पॉट बनाया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में किसी को सब्जी फल आदि की कमी न रहे। इसके लिए व्यवस्था की गई है। मंडी सचिव अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि मंडी समिति ने तीनों हॉट स्पॉट के प्रत्येक मोहल्ले के लिए आठ-आठ पास जारी किए गए हैं। कुल 24 पास जारी किए हैं। जिनमें मोहल्ला कायस्थान में दिलावर सिंह, सुरेश गौतम, राजू कुमार, नरेश, अशोक कुमार, सर्वेश सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार, मोहल्ला कोटला में सोनू, विवेक कुमार, रामकुमार, बलवंत सिंह, सोनू कुमार, ऋषि पाल सिंह, अमोल, रतन सिंह, मोहल्ला शाहचंदन में ताबिश, राजू कुमार, नेपाल, दीपक कुमार, कमल कुमार, बंटी, राजू रोलियान, अकमल रहे। सचिव ने बताया कि पास जारी करने के साथ ही प्रशासन के निर्देशों को पालन करते हुए ठेले पर मास्क व सैनिटाइजर होना आवश्यक किया गया है।