बलरामपुर से आए 13 जमाती होम क्वारंटीन
बिजनौर। बलरामपुर से क्वारंटीन का समय पूरा करके लौटे 13 जमातियों को प्रशासन ने फिर से होम क्वारंटीन किया है। इन जमातियों में हालांकि कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले थे। एहतियात बरतने के लिए प्रशासन ने ऐसा किया है।
शुक्रवार दोपहर बलरामपुर से आई बस ने जजी चौराहे पर जमातियों को उतारा। प्रशासन जमातियों को रोडवेज परिसर में लेकर गया । वहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। जमातियों ने पुलिस को बताया कि वे लॉकडाउन शुरू होने से पहले जमात में शामिल होने बलरामपुर गए थे। लॉकडाउन लगने पर पुलिस ने उन्हें एक मदरसे में क्वारंटीन किया था। 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने पर प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया। जमातियों में से सात बिजनौर नगर के, चार गांव कंभौर व सिरधनी तथा दो जमाती गांव बख्शीवाला के रहने वाले हैं। सभी जमातियों की उम्र 18 से 30 साल के बीच है। एसडीएम बृजेश कुमार के अनुसार बलरामपुर जिले से आए जमातियों को उनके घर में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। उनसे परिजनों से दूूरी बनाकर रहने के लिए कहा गया है।