‘दिव्यांगों के लिए बोर्ड बैठक में विशेष प्रस्ताव कराएंगे पास’
स्योहारा। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन एवं एमआर पाशा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विकलांगों को 833 जैकेट वितरित की गई। गांव बुढ़नपुर के पारकर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन अध्यक्ष एमआर पाशा के नेतृत्व में दिव्यांगों को जैकेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह राजावत ने कहा कि दिव्यांगों को उनके और उनके परिवार के जीवन को गति देने के लिए प्रोत्साहन की बेहद आवश्यकता होती होती है। स्योहारा नगर पालिका के अध्यक्ष हाजी अख़्तर जलील ने घोषणा की कि वे नगर पालिका बोर्ड की बैठक में दिव्यांगों के लिए विशेष प्रस्ताव पास कराएंगे। मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने दिव्यांगों के लिए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते की। इस अवसर पर 833 दिव्यांगों को गर्म जैकेट वितरित की गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, समाजसेवी डा. मनोज वर्मा समाजसेवी आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर फैकल्टी जिला साधन केंद्र संभाल व अमरोहा सतेंद्र शर्मा, मुरादाबाद के इशान शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिल्ली के राजकुमार शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी दिल्ली शकील खान, नसीम खान प्रदेश महासचिव दिल्ली आदि का सहयोग रहा।