फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेहतर समाज निर्माण में करें भागीदारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेहतर समाज निर्माण में करें भागीदारी’
विज्ञापन

चांदपुर। अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मन मोह लिया। अग्रसेन के बताए रास्ते पर चलकर एक-दूसरे की मदद करते हुए बेहतर समाज के निर्माण करने का आह्वान किया गया। नगर में धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में सोमवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल अग्रवाल व सभा के पदाधिकारियों ने किया गया। नरेश गोयल की अध्यक्षता व राहुल तायल के संचालन में चले कार्यक्रम में आधारशिला द स्कूल, द हेजलमून स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य, नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने वृद्ध राजेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेश्वर प्रसाद और कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभाष चंद्र मित्तल, अनिल कुमार मित्तल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अमित गोयल, मंयक सिंघल, साधना सिंघल, मंजू गोयल, बीना बंसल, कैलाश बैंकर्स, विपिन गोयल आदि का सहयोग रहा। उससे पहले नगर में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ सरगम सिनेमा से विधायक कमलेश सैनी और लक्ष्मी नरायण अग्रवाल ने किया। शोभायात्रा नगर के बाजार बजरिया, शिवमूर्ति, ढाली बाजार, नेहरू चौक होते हुए हिंदू इंटर कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें