फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चांदपुर - ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभाग

Fri, 19 May 2023 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए आठ विद्यार्थियों का किया गया चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। हिंदू इंटर कॉलेज में हुई ब्लाॅक स्तरीय योग प्रतियोगिता में आठ छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।कॉलेज में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की योग प्रतियोगिता आयोजत हुई।
प्रतियोगिता में ब्लाॅक के हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहारपुरा, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज, रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएम इंटर कॉलेज, दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर, जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी डॉ. कोपल रस्तोगी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में डॉ. मोहित चौधरी ने छात्र-छात्राओं को अनुलाेम-विलोम, कपाल भांति, शीर्षासन, वक्रासन, मस्तिका, चंद्रभेदी, विभिन्न मुद्राएं एवं क्रियाओं का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा, डॉ. कोपल रस्तोगी, महेंद्र सिंह त्यागी ने छात्र-छात्राओं के उत्तम योग प्रदर्शन के आधार पर 22 मई को होने वाली जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए आठ छात्र-छात्राओं का चयन किया है। इनमें दीपक कुमार गिरि, ऋतिक कुमार, सौरभ कुमार, शिवांशु कुमार, कुमारी अदिति, इकरा सैफी, आरूषी, वर्षा रानी शामिल हैं। प्रतियोगिता संपन्न कराने में हंसराज सिंह, पंकज कुमार, सुधीर कुमार पीटीआई, अवनीश भटनागर, पल्लव माहेश्वरी, मदन पाल सिंह, विनय शर्मा, बिजेंद्र सिंह, छवि अग्रवाल, मोनिका सिंह, राशिद अली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें